पोथीराम उपाध्याय (द्वारकापीठ के शंकराचार्य) को कांग्रेस का नजदीकी माना जाता है। मीनाक्षीपुरम में धर्मान्तरण के खिलाफ जोरदार मुहीम छेड़ने वाले शंकराचार्य ही थे। अब वे रामजन्मभूमि के इसलान्यास की नई पहल के कारण विवाद का केन्द्र बने हैं और लगता है कि उनकी जन्मपत्रिका में यही सब कुछ लिखा है।
कहा जाता है कि सुब्रह्ममण्यम स्वामी की लम्बाई से भी ज्यादा लम्बी उनकी जुबान है। वे जिस पार्टी में रहे, उसी के नेताओं को गाली देते रहे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोपेâसर रह चुके स्वामी ने पिछले माह एक बयान में कहा था कि मैं उतना बेववूâफ नहीं हूं, जितना नजर आता हूं।
श्रीचेरूमुरि शर्माजी राव की इतनी चर्चा तब भी नहीं हुई थी, जब उन्होंने आंध्रप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के महाभारत की बागडोर सम्भाली थी। एक नवजात पार्टी को आंध्रप्रदेश में सत्ता दिलाने और इंका के आंध्रप्रदेश में पुनप्रवेश के रास्तों पर गतिरोध कायम करने में उनकी निर्णायक भूमिका थी। तेलुगु देशम को उन्होंने जन्म दिया, पाला-पोसा और राजनैतिक लड़ाई के पैंतरे सिखाए।
आमतौर पर हमारे यहां उद्योगपति के नाम अखबारों मेैं तभी छपते हैं, जब टैक्स की चोरी या पेâरा नियमों का उल्लंघन होता है। ऐसे उद्योगपति कम ही हैं, जो दूसरे कारणों से चर्चित होते हैं। ऐसे ही उद्योगपति हैं विजयपत सिंहानिया। जे.आर.डी.टाटा की तरह वे भी उद्योगपति है ओर उड़ाके भी। उन्होंने २३ दिन में ९६०० किलोमीटर की दूरी तय की है औ वह भी डेढ़ क्विंटल के एक अति हलके विमान से। अपने इस विमान से सिंहानिया ने ११ देशों के ऊपर उड़ान भरी ओर भारत की धरती पर उतरकर गिनेज बुक्स आफ वल्र्ड रिकार्डस में अपना नाम दर्ज कराने की स्थिति प्राप्त कर ली। हालांकि पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर उन्हें कुछ कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, पर अंतत: मामला सुलझ गया।
समाजवादी जनता दल के नेता चौधरी देवी लाल विपक्ष की राजनीति के खलीफा है। वे जानते है कि दूल्हे का दोस्त बनना ज्यादा अच्छा होता है, दूल्हा बनना नहीं। वे यह भी जानते है कि आज के थापे वंâडे आज नहीं जलाए जा सकते। इसी कारण से उन्होंने समाजवादी जनता दल के लिए दूरदर्शी योजना बनाई है। हो सकता है कि उनके इरादे पूरी तरह कामयाब न हों, पर गेहूँ को पीसने से आटा न बने, दलिया तो बन ही जाएगा।
बेशक एस.एम. जोशी नंबर एक समाजवादी नेता है। वे व्यापक जनाधार वाले ट्रेड यूनियन लीडर तथा रचनीत्मक कार्यकर्ता हैं। मगर महाराष्ट्र, कर्नाटक सीमा विवाद में उलझकर वे वही कर रहे हैं, जिसे मराठी में कहा जाता है - ‘आपले नाक कापून दसयीला अपशकुन’ अर्थात अपनी नाक कटवाकर दूसरों के लिए अपशकुन करना। अब एस.एम. जोशी बेलगांव को कर्नाटक से महाराष्ट्र में मिलाने की मांग पर शरद पवांर के साथ आंदोलन में जुटे हैं। इस आन्दोलन को वे बेलगांव के मराठीभाषियों से किए गए वादे की पूर्ति मानते है।