अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का टि्वटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। ऐसा अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ कि राष्ट्रपति को टि्वटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया। वह भी ऐसे राष्ट्रपति का, जिसने टि्वटर को अपना ऑफिशियल प्रवक्ता बना रखा था। टि्वटर के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब राष्ट्रपति ट्रम्प टि्वटर के जरिये अपने विचार लोगों तक नहीं पहुंचा पाएंगे। टि्वटर पर ट्रम्प के निजी अकाउंट के 5 करोड़ 95 लाख फॉलोअर्स और अमेरिकी राष्ट्रपति के अकाउंट के 2 करोड़ 55 लाख है। चर्चा है कि राष्ट्रपति की प्रेस प्रवक्ता इस बारे में हड़बड़ी में प्रेस कॉफ्रेंस बुला रही है।
ट्रम्प के अकाउंट बैन करने पर कई लोगों ने टि्वटर गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि अगर टि्वटर ट्रम्प के संदेशों को भी रोक सकता है, तो आम आदमी की क्या बिसात रहेगी। किसी भी लोकतंत्र में इस तरह की घटना को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। भले ही टि्वटर पर ट्रम्प चाहे जो लिखते रहे।
कई लोगों का मानना है कि फेक न्यूज के जमाने में ट्रम्प ही है, जो खुलकर बोलते है। ऐसे में टि्वटर का कार्य निंदनीय है। टि्वटर पर लोग राष्ट्रपति की आलोचना भी करते है और उसे भी देखा जा सकता है। राष्ट्रपति ट्रम्प 2009 से टि्वटर पर सक्रिय है। टि्वटर पर ट्रम्प दुनियाभर के राजनयिकों और वरिष्ठ नौकरशाहों के संपर्क में रहते है।
(1 अप्रैल 2019)