श्रीलंका यात्रा की डायरी (3)

tea-7

श्रीलंका की चाय का बहुत नाम सुना था। श्रीलंका की यात्रा के दौरान वहां चाय के बागान देखने, चाय की फैक्ट्रियों में घूमने और चाय बागानों से जुड़े लोगों से बाते करने का मौका मिला। इसमें कोई शक नहीं कि श्रीलंका की चाय अच्छी किस्म की है, लेकिन चाय प्रेमी होने के नाते मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि भारतीय चाय का दुनिया में कहीं कोई मुकाबला नहीं। श्रीलंका की चाय के साथ एक बात और है कि वह गुणवत्ता के हिसाब से कहीं ज्यादा महंगी है। जबकि भारतीय चाय अच्छी गुणवत्ता की होने के साथ ही उचित दाम पर दुनियाभर में उपलब्ध है।

Read more...

श्रीलंका यात्रा की डायरी (2)

dant-mandir

पानी की बूंद जैसा दिखता है श्रीलंका का नक्शा। श्रीलंका है भी चारों तरफ पानी से घिरा हुआ। इसके सभी प्रमुख शहर समुद्र के किनारे पर बसे है। कोलंबो, गाल, जाफना, त्रिंकोमाली, काठीरावेली, बत्तीकालोआ, चिलाव, ओकांडा आदि समुद्र तट पर बसे है, लेकिन कैंडी श्रीलंका का ऐसा शहर है जो किसी हिल स्टेशन का एहसास दिलाता है। कैंडी के पास ही है नुवारा एलिया जो शिमला या मसूरी का एहसास देता है। जो भी सेनानी कैंडी जाता है वह नुवारा एलिया भी घूूम ही लेता है। कैंडी और नुवारा एलिया दोनों ही पर्यटकों के प्रिय स्थान है। यहां पर सैकड़ों होटल है और उन होटलों का आर्विâटेक्चर ब्रिटिश या पुर्तगाली है। औपनिवेश काल की झलक यहां देखने को मिलती है। 

Read more...

selfie

पिछले पांच महीनों में तीन देशों की यात्रा का अवसर मिला- भूटान, यूएसए और श्रीलंका। आमतौर पर पर्यटन स्थलों पर जाने का उद्देश्य प्रकृति को निहारना और वहां के जनजीवन को समझना होता है, लेकिन इन तीनों देशों की यात्राओं में सेल्फी टूरिज्म का अलग ही रूप देखने को मिला। कितनी भी सुंदर जगह पर आप हो, मौसम कितना भी अनुकूल हो और लोग कितने भी दिलचस्प हो- अधिकांश लोगों को केवल और केवल सेल्फी में व्यस्त पाया। इन सेल्फी टुरिस्टों को किसी भी ऐतिहासिक या प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थान पर न तो प्रकृति से कोई ताल्लुक समझ में आता था और न ही उन्हें उस स्थान की ऐतिहासिक विरासत से कोई मतलब था। किसी भी जगह पहुंचे कि लगे सेल्फी खींचने।

Read more...

IMG-20150525-WA0044कोलम्बो (श्री लंका) के कॉनकॉर्ड ग्रैंड होटल में 25 मई को हुए कार्यक्रम में प्रकाश हिन्दुस्तानी को ब्लॉग पर श्रेष्ठ समसामयिक लेखन के लिए 11,000 रूपए, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्रम् और श्रीफल से सम्मानित किया गया।प्रकाश हिन्दुस्तानी को सम्मानित करते हुए श्रीलंका के सीनियर ड्रामेटिस्ट सोमरत्न विठाना, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री नकुल दुबे और आयोजन समिति के के के यादव। प्रकाश हिन्दुस्तानी पांचवे इंटरनेशनल ब्लॉगर्स सम्मलेन के मुख्य सत्र के मुख्य वक्ता भी थे, उन्होंने सृजनात्मक साहित्य और ब्लॉग लेखन पर भाषण दिया.

मैथ्यू अर्नाल्ड ने कहा है पत्रकारिता जल्दबाजी में लिखा गया साहित्य है, लेकिन मेरा कहना है कि ब्लॉगिंग सुविचारित और समयबद्ध साहित्य है। एक ऐसा साहित्य जो हर जगह उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अभिव्यक्त किया गया साहित्य ब्लॉग साहित्य के रूप में सामने आ गया है। अब साहित्य को पढ़ने के लिए छपी हुई किताबों की निर्भरता खत्म हो गई है।

Read more...

 श्रीलंका यात्रा की डायरी (1)

s1

कोलंबो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऐसा लगा नहीं कि किसी पराए देश की जमीन पर हैं। यह एहसास थोड़ी ही देर रहा। हमारे साथ ही उतरी दो महिला यात्रियों को कस्टम विभाग ने रोक लिया। वे दोनों महिलाएं तमिल भाषी थीं। हमारा वीसा और पासपोर्ट देखने के बाद हमें तो ग्रीन चैनल से जाने दिया गया, लेकिन हमारे ही एक साथी को कहा गया कि आपका वीसा नकली है। आपको फिर से आवेदन करना होगा और वीसा फीस भी देनी होगी। हमारे साथी अड़ गए और काफी हुज्जत के बाद एयरपोर्ट से बाहर आ सके। दरअसल वीसा की जांच कर रहे अधिकारी ने उनकी जन्मतिथि गलत फीड कर दी थी। जिससे उनकी यात्रा की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। गलती सामने आने के बाद भी उस अधिकारी ने कोई खास विनम्रता नहीं दिखाई। कायदे से उसको माफी मांगनी चाहिए थी।

Read more...

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com