Bookmark and Share

Deepika-Padukone-FB

मीडिया पर बॉलीवुड के सितारों की भी अच्छी खासी धाक हैं। मस्तानी दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस की महारानी तो हैं ही, सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता अद्भुत हैं। अगर दीपिका के सभी प्रमुख सोशल मीडिया पेज को जोड़ लें, तो वे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा लोकप्रिय कहीं जा सकती हैं। शाहरूख खान भी उनके पीछे ही हैं। दीपिका की सुपरस्टार वाली पोजीशन पिछले तीन सालोें से बरकरार हैं। फिल्में, लाइव शो, फैशन शो, विज्ञापन एंडोर्समेंट, फिल्म पत्रिकाओं के कवर और सोशल मीडिया हर जगह दीपिका नजर आती हैं।

Salman-KhanFB

दीपिका का फेसबुक पेज अमिताभ बच्चन के फेसबुक पेज से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यहां दीपिका के दो करोड़ तीस लाख प्रशंसक हैं। ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या करीब 80 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 60 लाख हैं। दीपिका के फोटो इंस्टाग्राम पर तत्काल लाइक किए जाते हैं। भारत के सोशल मीडिया पर सुपर स्टार के रूप में उन्हें कोई नकार नहीं सकता। सोशल मीडिया के माध्यम से ही उनके चाहने वाले उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानते हैं।

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले बॉलीवुड सितारों में दीपिका के बाद सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडीस, सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर आते हैं।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर लंबे समय से सक्रिय हैं। वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उन्हें स्टाइल आइकॉन भी माना जाता हैं, लेकिन सोनम कपूर अपने व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर आलोचना का पात्र बनती रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं पूरी कोशिश करती हूं कि कहीं भी अपने व्यवहार से कटु नजर ना आऊं। सोनम कपूर ने अपनी शुरूआती फिल्मों के समीक्षकों के बारे में हमेशा ऊल-जलूल टिप्पणियां की हैं। दूसरी सेलिब्रिटिज के बारे में भी वे आपत्तिजनक पोस्ट लिखती रही हैं, जिस कारण उन्हें अपने पिता अभिनेता अनिल कपूर से शिक्षा भी मिलती रही हैं। एक बार उन्होंने लेखिका और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शोभा डे के बारे में ऐसी टिप्पणी लिखी थी, जो कई लोगों को नागवार गुजरी। यह टिप्पणी शोभा डे की माहवारी से संबंधित थी।

Sonakshi-Sinha-FB

सोनाक्षी सिन्हा भी सोशल मीडिया पर स्कूल के दिनों से सक्रिय रही हैं। ऑर्कुट पर वे अपने स्कूली साथियों के साथ चैट करती नजर आती थीं। अब वे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और न केवल सक्रिय हैं, बल्कि उन्होंने इसे कमाई का जरिया भी बना लिया हैं। टीवी के एक शो में जब वे जज की भूमिका में थी, तब उस शो को प्रमोट करने के लिए उन्होंने कई ट्वीट किए। फिल्मी महकमे में चर्चा है कि उन्होंने 140 कैरेक्टर के एक-एक ट्वीट के लिए 8 लाख रुपए तक वसूले।

सलमान खान और बीइंग ह्यूमन लोकप्रियता के मामले में दीपिका पादुकोण के ठीक पीछे हैं। सलमान खान हमेशा सोशल मीडिया पर अपने सामाजिक सरोकारों की बात करते हैं। इसके विपरीत शाहरूख खान के पोस्ट में उनकी आने वाले फिल्मों का प्रचार प्रमुख होता हैं और उनका अहंकार हर जगह नजर आता है। शाहरुख खान की खूबी यह है कि वे ट्विटर ट्रैंड तय करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और उनके द्वारा शुरू किए गए कई ट्रैंड अच्छे खासे लोकप्रिय हुए।

web-21-3

ऋतिक रोशन के सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि वे न केवल सिनेमा देखने वालों में दर्शकों में लोकप्रिय हैं, बल्कि बॉलीवुड के लोग भी निरंतर उनके संपर्क में है और उन्हें चाहते हैं। श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडीस और सोनम कपूर की खूबी यह है कि वे सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज को उजागर करने में कभी भी देरी नहीं करतीं। इनके बारे में कहा जाता है कि यह सभी सोशल मीडिया की इतनी सक्रिय सेलेब्रिटी हैं कि इसी मौके की ताक में रहती है कि वे क्या और कब पोस्ट करें। इनकी चाहत होती हैं कि सबसे पहले इन अभिनेत्रियों की पोस्ट संबंधित विषय पर नजर आए।

बॉलीवुड के इन कलाकारों से कई-कई गुना ज्यादा फॉलोअर हॉलीवुड के कलाकारों के हैं, लेकिन यह बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि भारत में इंटरनेट का प्रचार-प्रसार अभी होना बाकी हैं। विश्व की कुछ बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने अभियान चलाया है कि महिलाओं को सोशल मीडिया से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। इस अभियान का लाभ निश्चित ही बॉलीवुड की इन हस्तियों को मिलेगा।

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com