You are here: कॉलम
दैनिक भास्कर (एंटी कॉलम)

चुनाव पूरे देश में होते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में चुनाव का मजा ही कुछ और है। मध्यप्रदेश में भी मालवा में और खासकर अपने इन्दौर क्षेत्र में तो चुनाव एक तरह से अलग ही तरह का पर्व होता है। पूरी तरह खेल भावना के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इन्दौर क्षेत्र में चुनावों के दौरान आम तौर पर हिंसा नहीं होती। बूथ वैâप्चरिंग तो यहां होती ही नहीं है। मारपीट की वारदातें भी गिनीचुनी ही होती है। यहां चुनाव एक पेâस्टिवल की तरह होता है। चुनाव आता है तो सब उसू के रंग में रंग जाते हैं।
नकल करने में इन्दौर वालों को कोई जवाब नहीं। वे यह बात कहने में हमेशा फख महसूस करते हैं कि जो चीज मुम्बई या दिल्ली में हो चुकी है, अब वही चीज इन्दौर में भी होने वाली है। जैसे मुम्बई में ५५ फ्लाय ओवर बन रहे हैं तो इन्दौर में भी एक फ्लायओवर बन रहा है। दिल्ली में होर्डिग्ंस हटा दिए गए हैं तो इन्दौैर में भी हटाए जा रहे हैं। दिल्ली में अप्पूघर है तो इन्दौर में मंगल मेरी लैण्ड और ड्रीमवल्र्ड है। मुंबई में वाटर विंâगडम है तो इन्दौर में मयंक ब्ल्यू वाटर पार्वâ है। मुंबई में --- (टाटा इंस्ट्टियूट ऑफ पंâडामेंटल रिसर्च) है, तो इन्दौर में ---है।
इन्दौर संभागीय मुख्यालय है और यहां दर्जनों आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी हैं। लेकिन यहां जो सम्मान जिला कलेक्टर को प्राप्त है, वह किसी भी और अधिकारी को प्राप्त नहीं है। इन्दौर के लोगों का सामान्य ज्ञान यही कहता है कि कलेक्टर से बड़ा कोई नहीं।
क्या आपने तार विभाग की बधाई संदेश सूची देखी है? उसमें कुछ तयशुदा संदेश है - जैसे परीक्षा में कामयाबी पाने पर बधाई। संतान प्राप्ति पर शुभकामनाएं। आपका वैवाहिक जीवन सुखी हो। वगैरह-वगैरह। हर संदेश का एक कोड नम्बर होता है। जब कभी भी आप बधाई का संदेश भेजते है। तार विभाग कर्मचारी दिए गए पते पर संदेश का वह नम्बर भेज देता है। फिर उस नम्बर का संदेश सरकारी व्यक्ति को दे दिया जाता है।
इन दिनों फिल्मी दुनिया में बेटों का राज है। बेटों में भी फिल्म कलाकारों बेटे। सुनील दत्त का बेटा संजय दत्त, मनोज कुमार का बेटा कुणाल गोस्वामी, राजेन्द्र कुमार का बेटा कुमार गौरव, नूतन का बेटा मोहनिश बहल, शशि कपूर का बेटा कुणाल कपूर और राजकपूर के बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर..। अब धमेन्द्र का बेटा सनी (असली नाम अजय) देओल भी फिल्मों में अभिनय की दौड़ में आ गया है।
पुलिस ने देश विरोधी अभियान के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया तो नेताजी को लगा कि नेतागिरी का मौका है। पहुंच गए नेतागिरी करने। भाषण देने लगे। बोले -‘इनको पकड़ा है तो उनको भी पकड़ो।’
पुलिस वालों ने कहा -‘नेताजी, वे तो देशभक्त लोग है।’
इन्दौर के लोगों को दो डॉयलाग बहुत ही प्रिय है। एक इन्दौर में पहली बार और दो एशिया का सबसे बड़ा। जब इन्दौर में सुरक्षा में सुदामा नगर नामक बस्ती बसाई जा रही थी। तब यही कहा जा रहा था कि यह एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है। ऐसे ही जब राज टावर्स नामक बिल्डिंग तोड़ी जा रही थी, तब भी यही कहा जा रहा था कि यह एशिया की सबसे बड़ी अवैध बिल्डिंग थी। इन्दौर जिले में महू शहर में एक प्राइमरी स्वूâल है, जिसके बारे में भी यही कहा जाता था कि वह एशिया की सबसे बड़ी प्राइमरी स्वूâल है।