आपके सोशल मीडिया अकाउंट को कितने लाइक्स और कमेंट्स मिलते है? कितने लोग उसे शेयर करते है? 20, 50, 100, 500 या 1000। 100 से अधिक लाइक्स और कमेंट्स मिलें, तो हम फूलकर कुप्पा हो जाते है कि हम सोशल मीडिया पर बड़े लोकप्रिय है, लेकिन सोशल मीडिया के असली सुपरस्टार को 2016 में कितने लाइक्स मिले, इसका आप अंदाज भी नहीं लगा सकते।
फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग फॉलो करते है। 2016 में उनकी सबसे लोकप्रिय पोस्ट को 3 करोड़ 40 लाख लोग देख चुके है। टि्वटर पर भी उन्हें फॉलोअर्स की संख्या करीब पांच करोड़ है। वे जो अपनी तस्वीरें और उपलब्धियां सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तब सोशल मीडिया के लिए उन्हें मैनेज करना मुश्किल हो जाता होगा। उनकी एक टि्वटर पोस्ट को 2016 में लाखों लाइक्स मिले है। इतने लाइक्स तो बराक ओबामा और नरेन्द्र मोदी की पोस्ट को भी नहीं मिले। रोनाल्डो को 2016 का सोशल मीडिया किंग घोषित किया गया।
रोनाल्डो केवल 31 साल के हैं। उनकी टीम चैम्पियन्स लीग और क्लब वल्र्डकप जीत चुकी है। ऐसा माना जाता है कि सोशल मीडिया पर रोनाल्डो का जादू सिर-चढ़कर बोलता है। वे कुछ भी पोस्ट करते है और उस पोस्ट को चाहने वालों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। उनको चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं। यूरो 2016 की ट्रॉफी लिए हुए उनका फोटो फेसबुक पर आया, तो उसे लाइक्स करने वालों की संख्या मिलियंस में पहुंच गई। अपने जन्मदिन पर अपने बच्चे के साथ ही उन्होंने एक फोटो फेसबुक पेज पर शेयर किया था, जिसे लाखों लाइक्स मिले। फुटबॉल को लेकर उनकी एक टि्वटर पोस्ट को करीब पांच लाख लाइक्स मिले है।
पूरे विश्व में सोशल मीडिया पर खेलों और खिलाड़ियों को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। उनमें भी रोनाल्डो लोकप्रियता में सबसे आगे है। वे जब भी सोशल मीडिया पर अपनी ट्रॉफी हाथ में लेकर कोई फोटो शेयर करते है, तब उसे चाहने वालों की संख्या लाखों में होती है। अपनी नई कार या बच्चों के साथ फोटो भी वे सोशल मीडिया पर शेयर करते है। जिसे लाखों लोग देखते और पसंद करते है।
टि्वटर पर रोनाल्डो के करीब पांच करोड़ फॉलोअर्स है। उनके फेसबुक पेज को भी चाहने वालों की संख्या लाखों में है और हालात यह हो गई कि उन्होंने फेसबुक पर अपने फैन्स के लिए प्राइवेट ग्रुप्स बना दिए है। इंस्टाग्राम पर भी उनके पोस्ट पसंद किए जाते है। खासकर जिस पोस्ट में उनकी अपनी तस्वीर होती है।
सोशल मीडिया का विश्लेषण करने वाली कंपनियों ने पाया कि रोनाल्डो 2016 के सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार है। उनकी पोस्ट को लाइक करने वाले, शेयर करने वाले और कमेंट करने वालों की संख्या अच्छी खासी है। रोनाल्डो ने 2016 को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष भी बताया है।