विनी मंडेला का ब्याह १९५८ में हुआ था, मगर वे लगातार अकेली है। उनके पति १९६३ से जेल में है और दक्षिण अप्रâीका की गोरी हुवूâमत के खिलाफ जंग कर रहे हैं। उनकी शादी का केक आज भी बिना कटा घर पर एक बक्से में बंद पड़ा है।विनी भी अपने पति की तरह दक्षिण अप्रâीका की मुक्ति के लिए लगातार लड़ रही है।
विनी मंडेला दक्षिण अप्रâीका की सबसे धाकड़ महिला है। उनका संघर्ष नारी मुक्ति के लिए नहीं मानव की आजादी के लिए हैं। उन मानवों की जो दक्षिण अप्रâीका की गोरी हुवूâमत की जांच के शिकार हो रहे हैं। जांच का मतलब वहां क्या है? आप अपने घर में सो रहे हैं कि पुलिस की लातों से दरवाजा टूटता है। घर में घुसते हैं गोरी पुलिस के लोग। उन्हें सारे अधिकार हैं। वे आपकी चिठ्ठियां पढ़ेंगे-चाहे वह एकदम निजी हो। वे आपकी किताबें पेंâक देंगे। आपके कपड़ों की तलाशी लेंगे। आपके बिस्तर की जांच करेंगे। आपके सोते हुए बच्चों को उठाएंगे और उनके कपड़ों और बिस्तरों को परखेंगे। वे आपसे उल्टे सीधे सवाल पूछेंगे और आपको उनके जवाब देना है।
इतना ही नहीं वे पति पत्नी को पकड़कर थाने ले जाएंगे। कोर्ट में पेशी होगी दोनों को पेश किया जाएगा, मगर वे आपस में नहीं बोल सकते। बोलना तो दूर आप एक दूसरे की तरफ देखकर मुस्करा भी नहीं सकते क्योंकि मुस्कराने में भी षंडयंत्र का हिस्सा हो सकता है-यह बात वहां की कोर्ट मानती हैं। अगर कोर्ट ने आपको जेल में नहीं डाला तो वह आपको घर में नजरबंद कर सकती है। आप तब किसी से यह नहीं पूछ सकते कि बाजार में मुर्गे की क्या कीमत है? इसलिए कि एक नजरबंद आदमी कीमतोें के बारे में बहस नहीं कर सकता।
विनी मंडेला ऐसी सरकार के खिलाफ जूझ रही है। उनके पति १९६२ से लगातार जेल में हैं। तब से विनी भी लगभग पूरे समय ही जेल में रही है। हां, उन्हें बीच-बीच में कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है। दरअसल जेल ही अब उनका घर हो गया है इसलिए वे जेल जीवन की आदी हो गई हैं। मगर सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें जेल में १९६९ में हुई, जब जेल अधिकारियों ने उनसे पांच दिन और पांच रात तक लगातार पूछताछ की। जेलवालों ने उन्हें सोने नहीं दिया। उनके साथ चार और महिलाएं भी थी जिनमें से तीन की पूछताछ के दौरान मौत हो गई और एक पागल हो गई।
जब विनी जेल में नहीं होती है तो वे प्राय: अपने घर में नजरबंद होती है। घर ऐसा है कि उसका दरवाजा केवल बाहर से बंद किया जा सकता है। वहां बिजली की लाईन काट दी गई है। टेलीफोन का तो सवाल ही नहीं उठता।
विनी मंडेला ५१ साल की हैं, मगर उनका जोश गजब का है। उन्हें दक्षिण अप्रâीका की सरकार कभी आतंकित नहीं कर पाई। जैसे-जेैसे गोरी सरकार के जुल्म बढ़ रहे हैं, विनी और उसके साथियों का उत्साह भी बढ़ रहा है।
कुछ साल पहले जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति मोंडले दक्षिण अप्रâीका गए थे, तब विनी मंडेला पर जुल्मों का मामला बहति तेजी से उठा। हारकर दक्षिण अप्रâीका की सरकार ने कहा कि अगर विनी चाहें तो दक्षिण अप्रâीका छोड़कर जा सकती है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया थी ‘‘मैं इस बारे में सोच भी नहीं सकती। यह मेरा देश है और अगर यहां से किसी को जाना है तो गोरी सरकार को।’’
पोण्डोलैण्ड के एक गांव में जन्मी विनी मेट्रिक के बाद जोहानिमबर्ग आ गई। वहां उन्होंने समाज विज्ञान में डिप्लोमा लिया और समाज सेवा में जुट गई। १९५८ में उन्होंने दक्षिण अप्रâीका के प्रथम अश्वेत वकील नेल्सन मंडेला से शादी की। उनकी दो बेटियां है।
विनी दक्षिण अप्रâीका की खूबसूरत महिलाओं में भी गिनी जाती है। कई लोग उनकी तुलना सोफिया लारा से करते हैं। वे बहुत ही मधुर भाषी है, लेकिन वहां के पुलिसवालों के प्रति कतई नहीं। वे आमतौर पर कोर्ट में सुनहरे, काले और हरे रंग के कपड़े पहनकर जाती है। जो अप्रâीकन नेशनल कांग्रेस के झडे का रंग है। हाल ही मंडेला दम्पत्ति को तृतीय विश्व का पुरस्कार मिला है लेकिन उनकी अपेक्षा जिस पुरस्कार की है वह है दक्षिण अप्रâीका की आजादी का पुरस्कार।
प्रकाश हिन्दुस्तानी