मुख्यमंत्री सहित पूरी मध्य प्रदेश की सरकार पंचमढ़ी में 2 दिन के लिए विशेष बैठक का आयोजन कर रही है। यहां मंत्री अपना प्रेजेंटेशन देंगे और 2023 के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसे पिकनिक तो नहीं, लेकिन वाकिंग हॉलिडे जरूर कहा जा सकता है!

mf-husain-1

एम.एफ. हुसैन का एक पुराना इंटरव्यू : 

कभी फिल्मों के पोस्टर डिजाइन करने वाले मकबूल फिदा हुसैन ‘मोहब्बत’ नामक फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अभिनय करने जा रहे हैं। यह शायद उनका नया शगूफा है। चर्चा में रहना उनकी आदत है और अखबारवालों को उनके बारे में छापने में मजा आता है। इन दिनों वे माधुरी दीक्षित पर एक पूरी की पूरी चित्र शृंखला बना रहे हैं, जिसे वे हैदराबाद के हुसैन म्युजियम में रखने वाले हैं। इसका नाम रखा है उन्होंने ‘धक-धक माधुरी दीक्षित’।

Read more...

दीपिका नारायण भारद्वाज इकलौती महिला हैं, जो दहेज और बलात्कार के झूठे मामलों में फंसाये जाने वाले पुरुषों की तरफ से न्याय की बात करती है। इस बारे में बनाई गई इनकी फिल्में भी चर्चित रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीपिका नारायण भारद्वाज से खास बातचीत। 

morarji desai

प्रख्यात गांधीवादी नेता मोरारजी देसाई मानते हैं कि ‘आर्थिक सत्ता आज भी गांवों के पास ही है’, और गांधीवाद पर उतना ही अमल हो सकता है ‘जितना आप चाहेंगे’। प्रस्तुत है मोरारजी भाई से प्रकाश हिन्दुस्तानी की भेंटवार्ता।

मोरारजी देसाई से मिलना-जितना कठिन नहीं है, उससे कठिन है उनसे बातचीत करना। अखबारनवीसों के लिए तो यह और ज्यादा मुश्किल है। प्राय: वे उनसे मिलने को राजी ही नहीं होते, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सारी बातचीत गांधीजी और गांधीवाद पर होगी, तब वे तत्काल तैयार हो गए। समय तय हुआ दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट, तारीख २४ सितंबर। मुलाकात के वक्त वे एकदम ताजातरीन और खुशमिजाज थे और पोस्टकार्ड लिख रहे थे। बिना औपचारिकता के बातचीत शुरू हुई।

Read more...

1

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल प्रो. संजय द्विवेदी से मेरे लाइव कार्यक्रम में (वर्चुअल) मुलाकात हुई, यह बात हुई। करीब 1 घंटे भर की बातचीत में उन्होंने मेरे और लाइव शो के दर्शकों के सवाल के जवाब दिये। मुख्य बातों का सार :

- IIMC की प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी हमने 2 साल से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दे रखी थी। कोरोना के कारण परीक्षा हम नहीं ले पाए। न ही इंटरव्यू किए गए।
- हमारे संस्थान में पत्रकारिता के 80 फ़ीसदी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल चुका है, विज्ञापन और पीआर के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट 100फ़ीसदी हुआ है। अब हमारा पूरा ध्यान प्लेसमेंट को लेकर भी है।

Read more...

1601 7727457 dattasamant-jpg

डॉ. दत्ता सामंत से प्रकाश हिन्दुस्तानी की बातचीत

हड़ताल के बारे में आपकी ताजा रणनीति क्या है?

पिछले तो हफ्ते से जेल भरो आंदोलन चालू है। १२ हजार टेक्सटाइल वर्वâर्स महाराष्ट्र की सब जेलों में चला गया है। ठाणे, भांडुप चेंबूर सब जगह गिरफ्तारी दियेला है। कल दादर में बहुत बड़ा मीटिंग हुआ था। आपको भी आने का था उधर। अब आगे हमारा योजना महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग के और केमिकल के सारे कारखानों में इनडेफिनेट (अनिश्चितकालीन) बंद करने का।

Read more...

phVK
Vineet Kumar से (वर्चुअल) मुलाकात हुई, यह बात हुई!
आज विनीत कुमार जी से बड़ी दिलचस्प बातें हुई। न्यूज़ चैनलों के 'कट्टर दर्शक' दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। वे मीडिया विश्लेषक, टीवी पैनलिस्ट, लेखक, ब्लॉगर और स्तंभकार हैं। उनकी किताब 'मंडी में मीडिया' उनके गहन शोध के चलते बहुत चर्चित हुई थी।
मुख्य बिंदु :
-लोग चैनल की पूरी न्यूज़ नहीं देखते, केवल सोशल मीडिया की क्लिप्स देखकर धारणा बना रहे हैं!

Read more...

ar.antulay

(तीन दिसंबर 2014 को लंबी बीमारी के बाद श्री ए.आर. अंतुले का निधन हो गया है। श्री अंतुले का यह इंटरव्यू साप्ताहिक दिनमान में प्रकाशित हो चुका है)

सवाल प्रकाश हिन्दुस्तानी के जवाब अब्दुल रहमान अंतुले के   

महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले न्यासों के गठन के चक्रव्यूह में इस तरह धंसे कि आज वह अपने को अपनों में भी अजनबी पा रहे हैं। उनके विरुद्ध लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री लेंटिन ने सही करार दे उनके भाग्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने न्यास से संबंध नहीं तोड़ा।

Read more...

Saroj-Kumar-1

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी से बातचीत

सवाल - जीवन के 75 बसंत देखने पर कैसा महसूस करते हैं आप? 75 बसंत ही थे या कुछ पतझड़ भी थे?

जवाब - मुझे लग रहा है, जो मुझे आज तक नहीं लगा, आज तक मुझे कहीं रेखांकित किया गया होगा, तो मेरी किसी उपलब्धि के लिए किया गया होगा, लेकिन आज लग रहा है कि मैंने कुछ भी नहीं किया और लोग मुझको बधाई दे रहे है। क्योंकि अगर मेरी उम्र बढ़ी है, तो इसमें मेरा तो कोई योगदान नहीं है कि अतिरिक्त मैं जीवित बना रहा और वो भी मेरे हाथ में नहीं था। इसलिए बिना कुछ किए मुझे बधाई मिल रही है। मुझे लग रहा है कि ये तो बिल्कुल फ्री की बधाइयां है।

Read more...

saasarach dhotar1

वे फिल्म दर्शक, जिन्हें हिन्दी फिल्मों के स्तर से शिकायतें हैं, इस बात से और भी निराश होंगे कि मराठी फिल्मों के सुपर स्टार दादा कोंडके अब हिन्दी फिल्मों में आ रहे हैं। दादा कोंडके मराठी फिल्मों के सुप स्टार भले ही हों, मराठी दर्शकों का कहना है कि दादा कोंडके की फिल्मों पूâहड़न, द्विअर्थी संवाद और घटिया हास्य के सिवाय कुछ नहीं होता।

दादा कोंडके हास्य कलाकार हैं और दर्शकों को उनका काम इतना अच्छा लगता है कि दादा कोंडके के नाम से वे फिल्में देखने जाते हैं। अब तक उन्होंने कुल ९ फिल्मों में काम किया है और ये सभी नौ फिल्में सुपर हिट रही हैं। हर फिल्म ने गोल्डन जुबली मनाई है। जब दादा कोंडके की सात मराठी फिल्मों ने गोल्डन जुबली मनाई, तभी उनका नाम ‘गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रेकाड्र्स’ में दर्ज हो गया। उसके बाद उनकी दो और मराठी फिल्मों ने गोल्डन जुबली मनाई है।

Read more...

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com